फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी-2

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लेटफार्म का विस्तार हो जाता तो नहीं जाती दो जानें
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर नहीं आते ट्रेन के पूरे डिब्बे, यात्री होते हैं परेशान, अधिकारी बने अनजान
नवीन गोयल
कोसीकलां (मथुरा)। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म का विस्तार यदि समय से पहले हो जाता तो मंगलवार को सुबह हुए हादसे में दो यात्रियों को अपनी जान से हाथ न धोना पड़ता। हालांकि दैनिक यात्री कई बार प्लेटफार्म के विस्तार की मांग कर चुके हैं लेकिन अधिकारियों ने इसे अनुसना किया है।
विज्ञापन

कोसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए प्लेटफार्म सबसे बड़ी आफत बना हुआ है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को उतरने समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार यात्रीगण ट्रेन आउटर पर खड़ी समझकर नहीं उतरते और अगले स्टेशन पर चले जाते हैं। दैनिक यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर बने प्लेटफार्म की क्षमता 17 रेल डिब्बे खड़े रहने की है। 24 डिब्बे वाली इस ट्रेन के हिसाब से प्लेटफार्म छोटा होने के कारण सामान्य दर्जे के रेल यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। प्लेटफार्म की लंबाई 17 डिब्बों वाली रेल के खड़े रहने की है ओर 24 डिब्बों की क्षमता वाली ट्रेन का आवागमन होने से अधिकांश डिब्बे प्लेटफार्म के बाहर ही खड़े रहते है। असमतल मार्ग और रास्ते में बेतरतीब ढंग से बिछे हुए बोल्डर की वजह से परेशानी हो रही है। कई बार दैनिक यात्रियों ने प्लेटफार्म विस्तार करने की मांग की, लेकिन रेलवे ने मांग को अनसुना कर दिया। हादसे के बाद कोसी पहुंचे रेल अधिकारियों को भाजपा नेता धर्मवीर शर्मा, अवधेश गुप्ता, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष हरीओम गुप्ता ने प्लेटफार्म विस्तार किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें