फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/पटियली। पटियाली स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सीय लापरवाही से प्रसूता की जान चली गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

पटियाली के नगला कच्छ निवासी रश्मि (20) पत्नी नरसिंह पाल को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने गुरुवार देर रात एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। महिला दर्द से कराह रही थी, लेकिन अस्पताल पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। चिकित्सक की कमी के बावजूद स्टाफ नर्स ने महिला का प्रसव करा दिया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। हालांकि प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। ऐसे में स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए और महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिय गया लेकिन महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन महिला के शव को लेकर पटियाली स्वास्थ्य केंद्र ले आए। महिला के परिजनों ने चिकित्सक के न मिलने पर नाराजगी जाहिर की।
सीएमओ डा. नरेद्र कुमार का कहना हैै कि स्वास्थ्य केंद्र पर महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं है। ट्रेंड स्टाफ नर्स के सहारे ही प्रसव कराए जाते हैं। एंबुलेंस में लाते समय ही बच्चा बाहर आ गया था। महिला की हालत को देखते हुए स्टाफ नर्स ने प्रसव करा दिया और महिला की हालत खराब होने पर उसे रेफर किया गया। आपातकालीन सेवा के लिए चिकित्सक की उपलब्धता न होने की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि मामला सही पाया गया तो दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें