फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं पर सही तरह से किया जाए क्रियान्वयन, नहीं हो लापरवाही: रणवीर प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद के नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद आयुक्त एवं निदेशक उद्योग द्वारा कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक कर विकास एवं निर्माण कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। नोडल अधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक से कानून व्यवस्था के बारे में व्यापक जानकारी ली गई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने एटा-कासगंज फोरलेन की समीक्षा करते हुए पूछा कि एटा-कासगंज रोड पर 33 पेड़ों का कटान होना था उसका क्या हुआ और कुछ विद्युत पोल आदि शिफ्ट कराए जाने थे इस पर शीघ्रता से कार्य किया जाए। नोडल अधिकारी ने जल निगम के अंतर्गत क्रियान्वित नलकूप अनुरक्षण, अमृत योजना, ग्रामीण पाइप पेयजल योजना आदि की समीक्षा की और अपेक्षित प्रगति ना पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पूर्व बैठक में बताया गया था कि 1667 पानी के कनेक्शन दिए गए हैं तो उनकी बिलिंग की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। ग्रामीण पाइप पेयजल योजना में प्राप्त 10 करोड़ रुपये में से 8 करोड़ 50 लाख रूपये खर्च हुये हैं। नोडल अधिकारी ने पूर्ति अधिकारी को इस तरह की अनियमितताओं की जानकारी के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए और कहा कि जिले में कहीं राशन वितरण में अनियमितताओं की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। गन्ना मूल्य भुगतान का प्रतिशत कम पाए जाने पर नोडल अधिकारी ने गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए। नगरीय क्षेत्र में ईओ कासगंज से ओडीएफ की जानकारी ली। पार्कों के सौंदर्यीकरण तथा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की भी समीक्षा की गई। कृषि विभाग की समीक्षा में पारदर्शी किसान सेवा पंजीकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, खाद व बीज की उपलब्धता की समीक्षा की गई। प्रोबेशन कार्यालय के अंतर्गत संचालित महिला हेल्प लाइन 181 की भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त जनपद में चल रहे निर्माण कार्यो की भी समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी आरपी सिंह, पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा, मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र, डीएफओ संजीव कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मनीष कुमार नाहर, उप जिलाधिकारी कासगंज सुनील कुमार, सहावर केएस पांडे, पटियाली धीरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें