फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्याओं के संबंध में एसई से मिले एमएलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली समस्याओं के संबंध में एसई से मिले एमएलसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। एमएलसी दिलीप यादव ने विद्युत चेकिंग के नाम पर आम जनता का उत्पीडन व वसूली रोकने व ईद उल अजहा के अवसर पर जर्जर तारों को बदलने के संबंध में अधीक्षण अभियंता विद्युत से मुलाकात की।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडलीय विद्युत वितरण खंड पहुंचे एमएलसी डा.दिलीप यादव ने अधीक्षण अभियंता से मुस्लिम बाहुल्य उर्दू नगर में बिजली चेकिंग के नाम पर गरीब लोगों से अवैध वसूली व फर्जी तरीके से एफआईआर दर्ज कराने का मामला उठाया। उन्होंने इस तरह का उत्पीडन रोकने की बात कही। एमएलसी ने हनुमान मंदिर वाली गली,राजा राम की पुलिया आदि इलाकों जर्जर विद्युत तारों को बदलने एवं ईद उल अजहा से पूर्व मुस्लिम इलाकों में विद्युत आपूर्ति एवं जर्जर पोल व तारों को बदलवाने की मांग की। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल,अशफाक खान, जगमोहन यादव, रघुराज सविता, शाकिर मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें