मथुरा। यमुना में आई बाढ़ को देखते हुए यमुना में नाव से सैर करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके चलते यमुना में चल रही नावों की आवाजाही थम गई है। दोनों और करीब 250 नाव खड़ी हो गईं हैं। नावों के बंद होने से पर्यटकों का आना-जाना भी रुक गया है।
यमुना में बढ़ रहा जल स्तर आसपास के लोगों के लिए तो खतरा पैदा कर ही रहा है साथ यमुना में सैर करने वाले लोगों पर भी खतरा बढ़ता जा रहा है । इसे दृष्टिगत रखते हुए पुलिस ने यमुना में नाव चलाए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यमुना में करीब 250 नाविकों द्वारा नाव चलाई जाती हैं।
एसएसपी के इस आदेश के बाद यमुना में नावों को चलना बंद हो गया है। नाविक भूपेन्द्र ने बताया कि पुलिस के इस आदेश के बाद नाविक खाली हो गए हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि यमुना में बाढ़ के खतरे को देखते हुए नावों के चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जब तक यमुना का जलस्तर बढ़ा रहेेगा तब तक नाव से यमुना की सैर करने पर प्रतिबंध रहेगा।