फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव ने बिगाड़ी शिवलाल मोहल्ले की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के वार्ड नंबर 16 सौतियाना के कई मोहल्लों के लोग बरसात में जलभराव की दिक्कत से जूझ रहे हैं। बारिश से मोहल्ले की गलियों में जलभराव हो गया है। नगर पालिका इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है। यदि इस तरफ शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो इन मोहल्लों में कभी भी संक्रामक रोग पनप सकते हैं।
विज्ञापन


नगर के वार्ड संख्या 16 सौतियाना की जनसंख्या 10 हजार के करीब है। यहां 2750 मतदाता हैं, लेकिन मोहल्ले में कई बड़ी समस्याएं हैं। सौतियाना के मोहल्ला शिवलाल की कई गलियां कच्ची हैं। यहां बारिश में जलभराव होता है। इससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल के पास गली में जलभराव होने के कारण बच्चों में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिक अध्यक्ष से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें