फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को गोली मारी, घायल

विज्ञापन
firing - फोटो : Demo photo
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में जा रहे युवक पर नामजदों ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही मामले की शिकायत पीड़ित ने थाना नया गांव में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मैनपुरी थाना बेवर के गांव सकत निवासी भूपेंद्र पुत्र नरेंद्र गुरुवार देर शाम बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी थाना नया गांव क्षेत्र के असदनगर जा रहा था। थाना नया गांव के सराय अगहत और अलीगंज के बीच स्थित पेट्रोप पंप के निकट पहले से मौजूद गांव के ही रवि सहित दो लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली भूपेंद्र के पैर में लगी और सड़क पर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिश्तेदारों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वही मामले की शिकायत घायल ने थाना नयागांव पुलिस को दर्ज कराई है। थाना प्रभारी नया गांव चमन गोस्वामी ने बताया कि घटना के पीछे जमीनी रंजिश है। मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं नया गांव क्षेत्र के ही सराय अगहत निवासी अतुल दुबे ने नीरज उर्फ गुड्डू पुत्र अभिलाख निवासी उनासी थाना मीरापुर फर्रुखाबाद सहित छह लोगों के साथ मारपीट, दुकान मे रखे सामान की तोड़फोड़ के बाद फायर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें