मंगलवारको ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने वाले युवक की शिनाख्त हो गई। सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव हैवतपुर निवासी सोनू पुत्र दयाशंकर था। बताया गया कि वह मोबाइल न होने से काफी दिनों से क्षुब्द था।
मंगलवार की दोपहर एक युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। उसकी शिनाख्त के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किए। जब आस-पास के लोग उसके बारे में नहीं बता सके तो पुलिस ने उसकी तलाशी ली। उसकी कपड़ों से उसका आधार कार्ड मिल गया। जिससे उसकी शिनाख्त हो गई। इसकी जानकारी परिवारीजनों को भी दी गई। परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया। बताया गया कि सोनू के छोटे भाई मोनू पर मोबाइल था। जबकि सोनू पर मोबाइल नहीं था। जिसको लेकर ोदोनों में कहासुनी होती रहती थी। वह मोबाइल लाने के लिए प्रयास में जुटा। लेकिन उसके पास मोबाइल लाने को रुपये नहीं थे। इसकी जानकारी उसके पिता को हुई तो उन्होंने नौ हजार रुपये भी उसे दे दिए। लेकिन वह रुपये में से मात्र तीन सौ रुपये लेकर वहां से चलाया गया और उसने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद से परिवारीजनों का रो रो कर बुरा हाल है।