फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से 38 हजार लूटे, पुलिस बता रही संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
राया (मथुरा)। बुधवार को महावन के बलदेव-राया मार्ग पर गांव कारब के पास एस्सार पेट्रोल पंप कार सवारों ने 38 हजार रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कुछ नहीं मिला और पेट्रोल पंप के कर्मचारी घटना से अनभिज्ञता जता रहे हैं। केवल पेट्रोल पंप का प्रबंधक 38 हजार की लूट का रोना रो रहा है। फिलहाल महावन पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


थाना महावन के बलदेव-राया मार्ग पर गांव कारब के निकट राया के सोनवीर का एस्सार पेट्रोल पंप है। बुधवार एक कार पेट्रोल पंप पर आकर रुकी। कार सवारों ने पहले 1600 रुपये का पेट्रोल डलवाकर भुगतान किया। इसके बाद कार सवार मैनेजर जितेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी बुलंदशहर के पास गए। थोड़ी देर बाद यह कार सवार वहां से निकल गए। मैनेजर ने तत्काल यूपी-100 को लूट की सूचना दी। सूचना पर सीओ महावन प्रबल प्रताप सिंह पहुंच गए। पूरी जानकारी जुटाई। सीओ महावन ने बताया कि लूट संदिग्ध हैं। जिस प्रकार मैनेजर लूट होना बता रहा है, उस घटना सेे सेल्समैन महावीर होने सेे इंकार कर रहा है।

कार को राया की तरफ जाना मैनेजर द्वारा बताया गया। राया के करीब सीसीटीवी को खंगाला गया, पर कोई कार उधर होकर नहीं गुजरी। लूट की वारदात संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद हकीकत से पर्दा हट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें