फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों से चोरी के आभूषण और नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गाजियाबाद में दो महीने पहले सुनार के घर से चुराए गए आभूषण और नकदी गाजियाबाद पुलिस ने शहर के मोहल्ला भरतवाल से बरामद किए हैं। चोरी में शामिल युवक और उसके बहनोई को पुलिस साथ ले गई है।
विज्ञापन



चोरी करने में शामिल युवक के साथी की पुलिस को तलाश है। गाजियाबाद के राजनगर निवासी आनंद वर्मा की सुनार की दुकान है। उनके यहां पंकज उर्फ पप्पू गोस्वामी निवासी मोहल्ला भरतवाल थाना कोतवाली मैनपुरी चालक की नौकरी करता था।


वह मालिक के घर पर ही रहता था। उसने मालिक का विश्वास जीतने के बाद दुकान पर भी नौकरी शुरू कर दी थी। आनंद दुकान से अधिकतर आभूषण शाम को घर ले आते थे।


दो महीने पहले रात के समय पंकज ने दुकान के एक अन्य नौकर संजू निवासी दादरी की मदद से सो रहे दंपती को अचेत करके अलमारी में रखे सोने चांदी के आठ लाख से अधिक के आभूषण और 2.75 लाख रुपये चुरा लिए थे।
विज्ञापन


बाद में पंकज मैनपुरी आ गया। सुनार की शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने संजू को दादरी से ही पकड़ लिया। उसने चोरी करने की बात स्वीकार करते हुए पंकज सहित उसके एक और दोस्त शामिल होने की बात बताई।


गाजियाबाद पुलिस के एसआई एसके सिंह रविवार की रात संजू को लेकर मैनपुरी पहुंचे। संजू की निशानदेही पर पुलिस ने पंकज को उसके घर से पकड़ लिया।


पुलिस ने एक बैग में रखे आभूषण सहित 85 हजार रुपये बरामद किए। घर में मिले पंकज के बहनोई राजेंद्र निवासी जीटी रोड एटा को भी पुलिस पूछताछ के लिए साथ ले गई है।
विज्ञापन



पुलिस ने पंकज से चोरी में शामिल उसके दोस्त के संबंध में जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें