फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम से घर लौटी एक और वृद्धा

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। चैतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन में रविवार को उड़ीसा की मूल निवासी एक वृद्धा अपने घर लौट गई। वृद्धा की नातिन उन्हें लेने रविवार को महिला आश्रय सदन पहुंची थी। जहां वृद्धा को विदा किया गया।
विज्ञापन


उड़ीसा की मूल निवासी श्रीमति नाम की 85 वर्षीय वृद्धा पिछले दस वर्षों से चैतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन में रह रही थीं। वृद्धा का पिछले 6 माह से स्वास्थ्य नाजुक चल रहा था। जिसे देखते हुए आश्रय सदन प्रबंधतंत्र ने वृद्धा के परिजनों से संपर्क साधा। जिसके बाद वृद्धा की नातिन स्वागिता रविवार सुबह 9 बजे श्रीमति को लेने पहुंची।

जिसके बाद सदन की पुनर्वास योजना के तहत वृद्धा श्रीमति को माल्यार्पण कर चंदन लगाया गया। अभिनंदन करने के साथ उपहार देकर साथी माताओं ने उन्हें विदा कर दिया। इस अवसर पर सदन प्रभारी संतोष मिश्रा, अधीक्षिका गीता दीक्षित, प्रियंका सिंह, अनिल सिंह, अमित मिश्रा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें