फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि ने क्लोज किया वेब रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। डिग्री कालेजों में एडमिशन की प्रक्रिया के तहत फार्म जमा करने की तिथि अब जल्द ही खत्म होने जा रही है। डॉ. आंबेडकर विवि ने वेब रजिस्ट्रेशन क्लोज कर दिया है। अब सिर्फ संबंधित डिग्री कालेजों में एडमिशन फार्म ही जमा हो सकते हैं।
विज्ञापन


इस बार डिग्री कालेजों में एडमिशन के लिए दो स्तर पर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसमें विश्वविद्यालय स्तर पर वेब रजिस्ट्रेशन हो रहा है तो डिग्री कालेजों में उस वेब रजिस्ट्रेशन के आधार पर फार्म की बिक्री और उन्हें जमा किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के स्तर पर वेब रजिस्ट्रेशन की तिथि खत्म हो गई है। अब सिर्फ डिग्री कालेजों में एडमिशन फार्म की खरीद और उन्हें जमा किया जा सकता है। यह तिथि भी इसी सप्ताह तक चलेगी। विभिन्न कालेजों ने फार्म जमा करने की तिथि अपने स्तर पर तय की है।

अब तक डिग्री कालेजों में जमा हुए फार्म के आधार पर विज्ञान संकाय में एडमिशन के लिए इस बार भी मारामारी रहेगी। बीएसए डिग्री कालेज में 3300 फार्म की बिक्री हुई है, जबकि किशोरी रमण डिग्री कालेज में यह संख्या 3500 से ऊपर है। बीएसए कालेज में बीएससी पीसीएम के लिए सबसे अधिक मारामारी है। कॉमर्स के लिए भी यहां छात्र-छात्राओं का रुझान दिखाई दे रहा है। केआर डिग्री कालेज में बीकॉम के लिए सबसे अधिक फार्म भरे गए हैं। आरसीए और केआर गल्र्स डिग्री कालेज में भी बीए के लिए छात्राएं फार्म भर रहीं हैं।
विज्ञापन


वेटरनेरी विवि में बायोटेक की काउंसलिंग आज

उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी विवि के कालेज ऑफ बायोटेक में बीएससी बायोटेक और बीएसएसी इंडस्ट्रीयल माइक्रोबायोलॉजी में एडमिशन के लिए आज सोमवार को काउंसलिंग होगी। इसके लिए विवि ने आवेदन करने वाले सभी छात्रों को बुलाया है। काउंसलिंग के दौरान एडमिशन का आधार मेरिट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें