फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शौचालय निर्माण व एवं विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत की जांच में सहयोग न करने पर डीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर सिढ़पुरा विकास क्षेत्र से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन

भाजपा के किसान नेता रामनरेश मिश्रा ने ग्राम पंचायत खोजपुर में शौचालय निर्माण में गुणवत्ता की कमी एवं विकास कार्यों में अनियमितताओं की जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। इस पर डीएम ने परियोजना निदेशक को मामले की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को निर्देश दिए गए। परियोजना निदेशक ने 20 दिसबंर 2017 को ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सचिव अजीत शर्मा को अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। परियोजना निदेशक ने उनको कई बार निदेेश दिए गए लेकिन उन्होंने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। जांच में सहयोग न करने पर उनको निर्देशों की अवहेलना का दोषी मानते हुए रिपोर्ट जिला विकास अधिकारी को सौंप दी। जिला विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव ने उनको रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की जांच खंड अधिकारी गंजडुंडवारा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें