फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ सम्मेलन में भाजपाइयों ने मचाया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी पर शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा के दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद से पार्टी में गुटबाजी शुरू हो गई है। मंगलवार को आरबी डिग्री कालेज सिकरारी पर आयोजित भाजपा के बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा पर आरोप लगा जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


भाजपा के बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को 2019 के चुनाव के बारे में बताया जा रहा था। लेकिन इसी बीच मंच के सामने बैठे कार्यकर्ता व पदाधिकारी उग्र हो गए। सपा के लोगों का पैसे लेकर काम कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष पर रुपये लेकर सपा के एक वकील को सरकारी वकील बनवाने के लिए नाम भेजने का आरोप लगाया।

अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। सम्मेलन में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकैलाश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख हनुमंत बघेल, उदयप्रताप सिंह, दीपक चौधरी, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार समेत अन्य नेता मंचासीन थे। कार्यकर्ताओं के उग्र रूप को देख नेताओं ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने आरोप था कि पार्टी कार्यकर्ता की कोई नहीं सुन रहा है।
विज्ञापन



टूंडला। केआरबी डिग्री कालेज सिकरारी में आयोजित भाजपा बूथ सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि बूथ अध्यक्ष के ऊपर ही हार और जीत निर्भर करती है। हमें हर हाल में बूथ जीतना है। उसके बाद चुनाव तो अपने आप जीत जाएंगे। सभी बूथ अध्यक्ष अपनी टीम के साथ मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य कर नए मतदाताओं को जोड़ने का काम करेंगे।
जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारी बूथ मजबूत करने के लिए काम करेंगे। यदि किसी प्रकार की समस्या है तो उनसे संपर्क करेंगे। जिला प्रभारी पंकज गुप्ता ने कहा कि नए मतदाताओं को जोड़ने के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम भी किया जाएगा। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकैलाश यादव ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता मजबूत होगा तभी पार्टी मजबूत होगी। पूर्व ब्लाक प्रमुख हनुमंत बघेल ने कहा कि वोटर लिस्ट में फर्जी वोटरों के नाम हटाकर छूटे हुए वोटरों को जोड़ने का काम बूथ अध्यक्षों द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम को उदय प्रताप सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर शर्मा, जिला विस्तारक लक्ष्मीकांत अवस्थी, दीपक चौधरी, मंडल अध्यक्ष अशैलेन्द्र, बालकिशन गुप्ता, महावीर बघेल, महीपाल निषाद ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जयजीव पाराशर, सुशील पौनियां, दीपक राजौरिया, जितेन्द्र शर्मा, सुरेश बघेल, दिनेश पाल सिंह, ललित सिंह, छत्रपाल सिंह, राकेश कुमार, श्याम सिंह पिप्पल, महीपाल निषाद, अजय बघेल, राजकुमार बघेल, नीतेश शर्मा, धु्रव शर्मा, तरूण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें