फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने किया आरसेटी का निरीक्षण

विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने किया आरसेटी का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का शुक्रवार को कौशल विकास मंत्री सुरेश पासी ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण संस्थान पर आयोजित स्वरोजगार के कोर्सों की जानकारी की। इस दौरान उनका प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक और प्रशिक्षकों ने जोरदार स्वागत किया। वहीं उन्होंने चेक डैम, नहरों व माइनरों का भी किया निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


आरसेटी पर उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहा कि वे प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्वरोजगार अपनाएं। उन्होंने कहा कि आज कुशल कारीगरों की आवश्यकता है। जब आप कुशल होंगे तभी आप रोजगार में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार अपनाने के लिए बैंक द्वारा ऋण भी उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा दिए गया प्रशिक्षण बेरोजगार के लिए महत्वपूर्ण होता है। प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण संस्थान की वार्षिक गतिविधि रिपोर्ट 2017-18 का भी विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व निदेशक वीएन टंडन, सुशील कुमार श्रीवास्तव और शांति स्वरूप ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, सुरेशचंद्र साहू, शिप्रा सक्सेना, सत्यवीर, तरुण कुमार, अरुण, ऋचा माहेश्वरी, कमलेश, रश्मि प्रभा आदि मौजूद रहे। वहीं अतिरिक्त प्रभारी मंत्री ने किसरौली में नवनिर्मित चेक डैम, चाड़ी पुल के आस-पास के क्षेत्रों और नहर किनारे किए गए पौधरोपण, ग्राम भनपुरा पर गोरहा नहर, नगला सहजन में वजीरपुर माइनर और नगला लोचन में बाछमई राजवाह का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को टेल तक पानी पहुंचाने के साथ ही अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें