फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ विवेक सोमानी का चयन, खुशी

विज्ञापन
सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ विवेक सोमानी का चयन, खुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

बुलंद इरादों से अपनी जिद और जुनून को पूरा करने में नगर के होनहार युवा विवेक सोमानी को कामयाबी मिली है। विवेक का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी में माता पिता ने जब बेटे विवेक की वर्दी पर स्टार लगाए तो उनका सीना भी गर्व से चौड़ा हो गया। इन क्षणों ने पिता उमाशंकर सोमानी और मां चंद्रप्रभा सोमानी को इतनी खुशी दी कि उनकी आंखों से खुशी के आंसू भी छलक पड़े। पिता उमाशंकर सोमानी सोरों गेट पर हलवाई की दुकान चलाते हैं। वहीं मां चंद्रप्रभा भी शिक्षण कार्य करतीं हैं। विवेक तीन भाई बहन हैं। जिसमें छोटा भाई रिषभ दिल्ली यूनिवर्सिटी से शिक्षा ले रहा है जबकि बहन आकांक्षा सेामानी कलक्ट्रेट में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम कर रही हैं। पिता उमाशंकर ने बताया कि विवेक ने कड़ी मेहनत करके सेना में जाने का सपना सजोया और उसे कामयाबी मिली। विवेक के चयन पर आनंदी लाल विद्यालय परिवार एवं एसजेएस विद्यालय परिवार ने बधाई दी है। विवेक की उपलब्धि पर शहर के लोग नाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें