फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा कर बदायूं से हासिल किया रायफल लाइसेंस

विज्ञापन
एके राइफल - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज।
पटियाली की ग्राम पंचायत कुतुबपुर सराय के ग्राम बल्लिया के एक ग्रामीण ने धोखाधड़ी करके बदायूं से रायफल का शस्त्र लाइसेंस हासिल कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


ब्रजेश कुमार पुत्र सियराम निवासी बल्लिया कुतुबपुर सराय पटियाली ने त्रिमल सिंह निवासी नगला गिरधारी ने फर्जी तरीके से बदायूं जनपद से रायफल का लाइसेंस हासिल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। उसका आरोप है कि त्रिमल सिंह अपराधी किस्म का है। उसने 18 जुलाई 2013 को अपना अस्थाई पता मोहल्ला राज नगर निकट मंडी समिति दर्शाकर लाइसेंस हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसके खिलाफ थाना अमापुर में वर्ष 2006 में हत्या, सोरों वर्ष 2009 में गैर इरादतन हत्या सहित अन्य मामले दर्ज हैं। इसके अलावा फर्रुखाबाद जनपद में भी इसके खिलाफ मामला दर्ज है। वह अपनी रायफल के बल पर वह ग्रामीणों को डराता धमकाता है।उसने बदायुं पुलिस व प्रशासन को गुमराह करके शस्त्र लाइसेंस हांसिल किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें