फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट न हुए तो हिंदुत्व विचारधारा पर होते रहेंगे हमले: दिनेशचंद्र

विज्ञापन
विहिप के केंद्रीय प्रबंध समिति सदस्य दिनेशचंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय विशेष संपर्क विभाग की दो दिवसीय बैठक का रविवार को समापन हो गया। परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्ण कृपा धाम में हुई बैठक में देश के विभिन्न प्रांतों में आए प्रमुखों ने संगठन की मजबूती के लिए हर वर्ग को विहिप से जोड़ने के साथ ही हिंदू हितों, देश के वर्तमान हालातों एवं जातिगत संघर्ष और आपसी समरसता को बढ़ाने पर बल दिया गया। वहीं हिंदुत्व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन


विहिप के केंद्रीय प्रबंध समिति सदस्य दिनेशचंद्र ने कहा कि हमारे देश में तीन तरह की हिंदुत्व विचारधारा वाले लोग रहते हैं। पहले जयचंद्र, दूसरे पृथ्वीराज चौहान और तीसरे छत्रपति शिवाजी की विचारधारा के हैं। जबतक हम लोग हिंदुत्व की विचारधारा के लिए एकजुट नहीं होंगे, तब तक हमारी संस्कृति और विचारधारा पर हमले होते रहेंगे।

विहिप के विशेष संपर्क विभाग के छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रमुख ओम प्रकाश मदान ने कहा कि आज देश के सामने कश्मीर, नक्सलवाद और पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार जैसे बड़े मुद्दे मुंह उठाए खड़े हैं। सरकार को इन गंभीर मुद्दों पर मंथन करना होगा।
विज्ञापन


अखिल भारतीय सहमंत्री रासबिहारी ने कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्रों में प्रवास कर आम जन से संपर्क करने के साथ विहिप की नीतियों व सिद्धांतों को प्रसारित करने पर बल दिया।

बैठक में जिलाध्यक्ष बच्चू सिंह, देवेंद्र चौधरी, सर्वेश, गिर्राज शर्मा, राघवेंद्र सिंह, राकेश त्यागी, पीयूष राघव, हरेंद्र राघव, एसपी सिंह, दुर्गा प्रसाद, प्रदीप, धनंजय पाठक, बद्रीनारायण, राकेश त्यागी, देवेंद्र सिंह, आलोक राम संधानी, अशोक अग्रवाल, इंद्रजीत शर्मा, रवि दुबे उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें