फरह (मथुरा)। शुक्रवार को गांव नगला चंद्रभान में दीनदयाल धाम स्मारक के निकट नामचीन कंपनियों के स्टीकर लगाकर रिफाइंड बेचने का मामला प्रकाश में आया है। खाद्य विभाग की छापामारी में इसका खुलासा हुआ है। तेल मिलावटी तो नहीं है इसकी जांच के लिए सैंपल ले लिए गए हैं।
शुक्रवार को दोपहर के वक्त खाद्य विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ नगला चंद्रभान में अचानक छापेमारी की। यहां दीन दयाल धाम स्मारक समिति के निकट ही एक मकान में 10 भरे हुए और 90 खाली टीन बरामद किए। टीनों में मौजूद रिफाइंड के नमूने लिए गए हैं।
मौके पर चंबल के सोया रिफाइंड समेत कई कंपनियों के स्टीकर भी बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि विभिन्न कंपनियों के नाम के स्टीकर लगाकर इन्हें बाजार मेें बेचा जाता था। यह दुकान दीपक नामक व्यक्ति की थी।