फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में स्वास्थ्य सेवाएं मिली लापरवाही पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द का बुधवार को लखनऊ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। टीम को स्वास्थ्य सेवाएं शिथिल मिलीं। इसके साथ ही अस्पताल में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। दवाओं का स्टॉक, रख-रखाव, ओपीडी, इमरजेंसी का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए।
विज्ञापन


लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग की एक टीम बुधवार दोपहर 12 बजे करीब टूंडला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। टीम ने आते ही ओपीडी कक्षों का निरीक्षण किया, जहां चिकित्सक नदारद थे। सीएचसी पर महिला चिकित्सक नहीं थी। तब टीम ने उच्च्चाधिकारियों से वार्ता की तथा महिला चिकित्सक की तैनात कराए जाने की बात कही। उसके बाद टीम ने दवा भंडारण का हाल जाना। दवाओं के स्टॉक के साथ ही रखी दवाओं के बारे में जानकारी ली।

टीम ने गर्भवती के ऑपरेशन कक्ष और इमरजेंसी का भी निरीक्षण किया। टीम को इमरजेंसी में चिकित्सक नहीं मिले। इस पर टीम ने इमरजेंसी कक्ष में हर समय एक चिकित्सक तैनात करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर टीम का पारा चढ़ गया। टीम को बताया गया कि अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की कमी है।
विज्ञापन


इसलिए नियमित सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाती है। टीम के साथ आए अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की समस्या का समाधान कराने की बात कही। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें