फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय से भागे लालू की पुलिस से मुठभेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/जसराना। मुस्तफाबाद नहर के पुल के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी प्रदीप उर्फ लालू यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी बंटी यादव फरार हो गया। लालू के पैर में गोली लगी। वहीं एसओजी का सिपाही भी घायल हुआ है। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह और सीओ प्रेमप्रकाश यादव पहुंच गए। भागे बदमाश की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन


थाना फरिहा के गांव पिल्खतर निवासी प्रदीप उर्फ लालू यादव पुत्र रामगोपाल यादव 15 मार्च को न्यायालय में पेशी से वापस लौटने के दौरान सिपाही को धक्का देकर फरार हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले तीन सिपाही सोबरन सिंह होशियार सिंह व भागमल को निलंबित कर मटसेना थाने में अभियोग दर्ज कराके जेल भेजा था। थाना पुलिस द्वारा भागे बदमाश की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी।

उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। शुक्रवार को स्वाट टीम को सूचना मिली कि प्रदीप उर्फ लालू यादव अपने एक अन्य साथी के साथ मुस्तफाबाद नहर पुल के पास खेतों में मौजूद है। क्राइमब्रांच प्रभारी नीरज मिश्रा और उनकी टीम, एसएचओ जसराना ऊदल सिंह ने फोर्स के साथ घेराबंदी करनी शुरू की। खुद को घिरता देख प्रदीप ने फायरिंग कर दी। इसमें एसओजी का सिपाही राहुल यादव पुत्र रामसूरत यादव निवासी दिवियापुर हाल निवासी पुलिस लाइन घायल हो गया।
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में प्रदीप के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जबकि उसका साथी बंटी यादव भाग निकला। एसएसपी डा.मनोज कुमार ने कहा कि प्रदीप उर्फ लालू यादव कुख्यात बदमाश है। वह साथियों के साथ आगरा, मथुरा, मैनपुरी, एटा, इटावा, हाथरस आदि जिले में किसानों से ट्रैक्टर आदि लूटने का काम करता है। इसके गिरोह में 15 सदस्य शामिल हैं। उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश प्रदीप उर्फ लालू यादव के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने उसके साथी की तलाश में करीब दो घंटे तक खेतों में कांबिंग की। एएसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, सीओ जसराना प्रेम प्रकाश, एसओ फरिहा, एसएचओ शिकोहाबाद अनिल कुमार, एसएचओ जसराना ऊदल सिंह, खैरगढ़ के साथ एका के फोर्स को बुलाकर पुलिस ने काफी देर तक बंटी की तलाश की।

जसराना के मुस्तफाबाद नहर के पास पुलिस मुठभेड़ में बदमाश और सिपाही के घायल होने की सूचना जैसे ही एसपी सिटी राजेश सिंह व सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह को मिली तो वह पुलिस फोर्स के साथ तत्काल ट्रामा सेंटर पर पहुंचे उनके साथ प्रभारी निरीक्षक उत्तर लोकेश भाटी, उप निरीक्षक फारुक, चरन सिंह व आदेश कुमार मौजूद थे। घायल बदमाश और सिपाही को ट्रामा सेंटर पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें