फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8349 किसानों की होगी ऋण माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में एनपीए(नान प्रेजेंटेड एसेट्स) समाधान योजना के तहत 8349 किसानों के ऋणमाफ होने का रास्ता साफ हो गया है। जिले से भेजी गई सूची में से इन किसानों को पात्र घोषित कर दिया गया है। मार्च में पात्र किसानों की ऋणमाफी की सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


एनपीए समाधान योजना के तहत शासन की ओर से उन किसानों का ऋणमाफ किया जाना था। जिन्होंने सहकारी बैंक से लोन लिया था। लेकिन किसी कारणवश बैंक में जमा नहीं कर सके हैं। इन किसानों को लाभ देने के लिए ऋणमोचन योजना के बाद सरकार ने एनपीए समाधान योजना की शुरूआत की। इसके तहत जिले से सहकारी बैंक से लोन निकालने वाले किसानों की सूची मांगी गई।

विभाग ने 15941 किसानों की सूची तैयार की। लेकिन इसमें दो हजार किसान ऐसे निकले जिनकी भूमि का ऑनलाइन रिकार्ड नहीं था। इन किसानों को अपात्र घोषित कर दिया गया। लगभग 13 हजार किसानों की सूची शासन स्तर पर भेजी गई। इसके बाद शासन स्तर पर हुई जांच में 5592 किसानों को आधार कार्ड लिंक नहीं होने और अन्य कारणों के कारण अपात्र घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया कि सभी जांच प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद 8349 किसानों को पात्र पाया गया है। मार्च में इन किसानों की ऋणमाफी की सभी औपचारिकताओं को पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें