फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो पार्ट्स व्यापारी से एक करोड़ दस लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ऑटो पार्ट्स व्यापारी से फिरोजाबाद के एक व्यक्ति ने मोबिल ऑयल की कंपनी दिलाने के नाम पर एक करोड़ दस लाख रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं आरोपी व्यापारी के घर में रहते हुए नगदी और जेवरात भी साफ करके ले गया। पुलिस जांच कर आरोपी का पता लगा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जीटी रोड निवासी विमलेश गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि अनिल पुत्र हरिप्रसाद निवासी इंद्र नगर टूंडला फिरोजाबाद ने उससे मोबिल ऑयल की फर्म दिलाने के लिए कहा था। इसे लेकर अनिल कुमार ने धीरे-धीरे करके ऑटो पार्ट्स व्यापारी से एक करोड़ दस हजार रुपये ले लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब ऑटो पार्ट्स व्यापारी को मोबिल ऑयल की एजेंसी नहीं मिली तो उसने रुपये वापस मांगे। इतना ही नहीं जब विमलेश उसके घर टूंडला गई तो उसके पास पहले से ही काफी लोग कर्ज वाले बैठे हुए थे। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि तीन माह पहले वह टूंडला में कर्जदारों से परेशान होकर उसके घर पर आया था। जहां से आठ फरवरी को अनिल शुक्ला पांच लाख के जेवरात और नगदी चोरी करके ले गया। जबकि पत्नी और बच्चों को उसके घर छोड़ गया। इसकी जानकारी जब विमलेश को हुई तो उन्होंने अनिल का खोजने का प्रयास किया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। जिसे लेकर ऑटो पार्ट्स व्यापारी ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर आरोपी का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें