फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले न रोक पाना मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफलता: रामगोपाल यादव

विज्ञापन
रामगोपाल यादव - फोटो : self
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा है कि केंद्र सरकार आतंकी हमले रोकने में पूरी तरह से विफल है। लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं और सेना के जवान शहीद हो रहे हैं। मोदीजी एक के बदले दुश्मन के चार सिर लाने की बात कहते थे लेकिन आतंकी हमले न रोक पाना मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफलता है।
विज्ञापन


प्रोफेसर रामगोपाल यादव शनिवार को जिले में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। प्रमुख समाजवादी नेता रहे चौधरी सनक सिंह यादव के परिवार में हुई दुखद घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करने रामगोपाल यादव गांधी नगर पहुंचे।

चौधरी सनक सिंह यादव के पौत्र सपा के युवा कार्यकर्ता अनुज यादव के निधन पर उनके आवास पर पहुंच पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने आतंकी हमले और कासगंज में हुई हिंसा पर बेबाक बयान दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कासगंज में हुए बवाल की निष्पक्षता से जांच कराने की जगह प्रदेश सरकार झूठ बोल रही है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर पूरी तरह से फे ल हैं। सपा नेता शिवपाल सिंह द्वारा गत दिवस सांसद नरेश अग्रवाल के संबंध में दिए बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस समय नरेश अग्रवाल राज्यसभा में पूरी मुखरता से विभिन्न मुद्दों को उठा रहे हैं।

जिसमें देश और प्रदेश के हित से जुडे़ मसले अहम होते हैं। उन्होंने कहा कि सपा 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने शिकोहाबाद औद्योगिक क्षेत्र के समीप स्थिति रामनिवास अतिथि गृह में आयोजित पूर्व विधायक झाऊलाल यादव के पौत्र निर्मल यादव की शादी समारोह में भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें