फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षकों ने दी परीक्षा बॉयकाट की चेतावनी

विज्ञापन
Teacher
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। स्थानीय जैन इंटर कालेज की माध्यमिक शिक्षक संघ इकाई और ऑल टीचर एंड एम्पलाईज वेलफेयर एसोसियेशन (अटेवा) इकाई की बैठक कालेज में आयोजित की गई।
विज्ञापन


बैठक में पब्लिक इंटर कालेज जौलीगढ़ बुलंदशहर के सहायक अध्यापक बिजेन्द्र सिंह की दुखद मृत्यु पर प्रबंधाधिकरण, जिला विद्यालय निरीक्षक बुलंदशहर एवं लेखा संगठन कार्यालय की कड़े शब्दों में निंदा की है। संयुक्त प्रस्ताव में कहा गया कि युवा अध्यापक से माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से चयनित होने पर कार्यभार ग्रहण न कराये जाने और लम्बी रकम की वसूली किया जाना अत्यधिक निंदनीय है।

छह माह से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया जिससे क्षुब्ध होकर उन्हें आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। इसके लिये उक्त तीनों के खिलाफ शासन को कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी प्रभावी कार्रवाई करना चाहिए। एक प्रस्ताव में चेतावनी दी गई कि शिक्षक को आत्महत्या के लिये विवश करने वालों के विरुद्ध यथोचित कार्रवाई न हुई तो सभी शिक्षक बोर्ड परीक्षाओं का बायकाट करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में अटेवा अध्यक्ष संजीव कुमार पोरवाल, शाखा मंत्री मनीष कुमार जैन सहित तमाम सदस्यों और माध्यमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों व सदस्यों ने हिस्सेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें