फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ से अभद्रता, पुलिस कर्मियों से मारपीट

विज्ञापन
UP Police - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एटा। रोडवेज बस स्टैंड पर कार में सवार युवक ने सीओ सिटी के साथ अभद्रता करते हुए सिपाही और एसआई के साथ धक्कामुक्की करते हुए मारपीट कर दी। सड़क से कार एक ओर करने की बात पर भड़के युवक ने चौकी वनगांव में रखे वायरलेस सेट सहित अन्य सामान में भी तोड़फोड़ कर दी। बाद में पुलिस ने युवक की चौकी में बंदकर जमकर पीटा। इसके बाद युवक का मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड पर एक कार चौकी के सामने रोड पर खड़ी थी। कार को सड़क से हटाने के लिए चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार चालक से कहा। इस पर कार सवार यदुवीर पुत्र धर्मवीर निवासी नगला धीमर थाना बागवाला ने पुलिस कर्मियों के साथ गालीगलौज कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक ने एक सिपाही को तमाचा भी मार दिया। मामले की जानकारी पर सीओ सिटी वरुण कुमार भी मौके पर पहुंच गए।

सीओ ने शराब के नशे में धुत युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन युवक ने सीओ सिटी के साथ भी धक्कामुक्की करते हुए अभद्रता कर दी। इस पर पुलिस कर्मियों ने युवक को चौकी के अंदर बंद कर लिया और जमकर पीटा। हालांकि चौकी में बंद युवक ने वहां भी तोड़फोड़ की। बाद में पुलिस ने युवक का मेडिकल कराया। पुलिस युवक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सीओ सिटी वरुण कुमार ने बताया कि युवक ने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए गालीगलौज की थी। इस पर उसका मेडिकल कराकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


थाने में भी दरोगा के साथ हो चुकी है पिटाई
सोमवार को वनगांव चौकी पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला पहला नहीं है। इससे पहले भी थाने के अंदर युवक ने दरोगा के गाल पर तमाचा मार दिया था। राजा का रामपुर, जैथरा, पिलुआ और अवागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें