फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे को फंसाने के लिए पत्नी की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
हत्या - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। थाना कोतवाली के गांव तेहरा में रात 3 बजे महिला की गोली मार दी गई। परिवार के लोग महिला को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस को बरगलाने के लिए मृतका के पति ने पहले तो कोतवाली में अपने पारिवारिक विरोधियों को फंसाने के लिए हत्या की तहरीर दी। बाद में पुलिस की पूछताछ में पति ने अपना जुल्म कबूल कर लिया। मृतका के पिता ने कोतवाली में ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गांव तेहरा निवासी रामू यादव और उसकी पत्नी रीना कमरे में सोए हुए थे। रात लगभग 3 बजे रीना की गर्दन के नीचे गोली लग गई। परिवार के लोग रीना को नयति अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसी बीच रामू ने परिवार के चाचा जीतेश और राजेंद्र पर मकान की खिड़की से सोती पत्नी को गोली मारने का आरोप लगाते हुए पुुलिस को तहरीर दी। जांच में पुलिस ने पाया कि रीना को गोली सटाकर मारी गई है। जांच में गोली बेड पर धंसी मिली। शक होने पर रामू को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ के बाद रामू ने बार-बार बयान बदले। पुलिस ने रामू से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया।

रामू ने पुलिस को बताया कि रात को उसका पत्नी रीना से झगड़ा हुआ। अपने विरोधियों को फंसाने साजिश के तहत पत्नी को गोली मार दी। इधर, रीना के पिता फिरोजाबाद के मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी दयाकिशन यादव ने पुलिस को दी तहरीर में ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। कहा है कि 17 फरवरी 2016 को उन्होने अपनी बेटी रीना की शादी रामू के साथ अपनी हैसियत के हिसाब से की लेकिन ससुराल वाले आए दिन 2 लाख रुपये दहेज में लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। 5 जनवरी को फोन आया था कि देवर धर्मेंद्र, ननद पूनम और नंदोई देवेश मार देंगे। रविवार की सुबह लगभग 4 बजे हमें सूचना मिली की रीना की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने रामू, उसकी बहन और जीजा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ दहेज हत्या, दहेज के लिए उत्पीड़न आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


5 बीघा जमीन को लेकर है विवाद
वृंदावन। एक ही परिवार के दो पक्षों में गांव की पंाच बीघा जमीन को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। एक वर्ष पहले जिला प्रशासन द्वारा भूमि की पैमाइश के दौरान विवाद रामू का अपने चाचा लोगों से विवाद हुआ। इस विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग में चालान कर पाबंद भी किया। अक्सर होने वाले विवाद के बाद पुलिस ने इस जमीन को कुर्क भी कर दिया, लेकिन विवाद शांत नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें