फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-वे बिल के बिना माल पकड़ा तो लगेगा भारी भरकम जुर्माना

विज्ञापन
e way bill - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मथुरा। अगर आप 50 हजार से अधिक का माल प्रदेश के बाहर से या फिर प्रदेश के एक जिले से दूसरे जिले तक ले जा रहे हैं तो फिर ई-वे बिल माल के साथ होना अनिवार्य है। अगर चेकिंग मेें बिल नहीं मिला तो फिर जीएसटी विभाग भारी भरकम जुर्माना लगा सकता है।
विज्ञापन


सरकार ने प्रदेश में कुल 20 वस्तुओं पर ई-वे बिल की अनिवार्यता लागू कर दी है। इन वस्तुओं में मेंथा ऑयल, मेंथॉल डीएमओ, सुपाड़ी, सभी प्रकार के खाद्य तेल, लोहा इस्पात, कोलतार, तारकोल, बिटुमिन, मिट्टी निर्मित टाइल्स, मार्बल स्टोन, सिगरेट, सिगार, पान मसाला, तंबाकू, टायर ट्यूब, कत्था, सेनेटरी वेयर आदि को शामिल किया गया है।

जीएसटी अफसरों की जांच में परिवहन के दौरान ई-वे बिल नहीं मिला तो भारी भरकम जुर्माने का प्रावधान किया गया है। ये धनराशि कुल माल की कीमत और उस पर लगने वाले जीएसटी से भी अधिक हो सकती है। पकड़े गए माल और वाहन को नीलाम भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


जीएसटी डिप्टी कमिश्नर शशिधर शाही ने बताया सरकार ने ई-वे बिल की अनिवार्यता लागू कर दी है। ये ई-वे बिल विभाग की साइट से अपलोड किया जा सकता है। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें