फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता से निखरती हैं प्रतिभाएं

विज्ञापन
मैच में शॉट मारता खिलाड़ी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भोगांव। नेशनल महाविद्यालय में शिक्षाविद सतीशचंद्र दीक्ष्िति क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन सैफई पीजीआई के उप कुलपति बिग्रेडियर टी प्रभाकर और एमएलसी असीम यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन


इस मौके पर बिग्रेडियर ने कहा ग्रामीण अंचलों में इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाएं सामने आती हैं। पूल-ए का पहला मैच सोनेट क्लब दिल्ली एवं जयपुर इलेवन के बीच हुआ। इसमें जयपुर इलेवन के कप्तान जावेद ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में सभी विकेट खोकर 130 रन बनाए।

कामरान ने सर्वाधिक 56 रन, निकेत ने 18 रनों का योगदान दिया। जवाब में सोनेट क्लब दिल्ली ने 24 ओवरों में ही पांच विकेट से मैच जीत लिया। कप्तान शिवम बंसल ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। शिवम मैन आफ द मैच रहे। महेश जादौन ने 32, गौरव ने 17 रनों का योगदान दिया। कमेंट्री आमिर रियाज तथा अम्पायरिंग अशोक शर्मा ने की। विनोद गोस्वामी, चित्रांश सक्सेना, संजीव मिश्रा, सुरेंद्र शंखवार, संजू दीक्षित, अभिषेक रंजन, मुकेश अग्निहोत्री, विमल गुप्ता, हरिओम यादव, भानू यादव, लालू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें