फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों के आंदोलन से उलझ गए 30 हजार प्रमाणपत्र

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। जिले में लेखपालों की हड़ताल का असर अब सरकारी कामकाज पर पड़ने लगा है। करीब 30 हजार प्रमाण पत्र और विभिन्न संदर्भित मामलों का ऑनलाइन निस्तारण अटक गया है। हड़ताल अभी भी टूटती नजर नहीं आ रही है। इससे आमजनों को परेशानी का और सामना करना पडे़गा।
विज्ञापन


छाता तहसील में मारपीट प्रकरण को लेकर लेखपालों का धरना 11 दिसंबर से जारी है। जिले के लेखपाल कामकाज छोड़ सदर तहसील प्रांगण में धरनारत हैं। इसका असर लेखपालों से जुडे़ प्रशासनिक कामकाज पर पड़ रहा है। विभिन्न तहसीलों के माध्यम से ऑनलाइन बनने वाले जाति, निवास, आय प्रमाण पत्रों की प्रक्रिया पूरी तरह से रुक गई है। लेखपाल ऑनलाइन आवेदन पर अपनी रिपोर्ट नहीं लगा रहे हैं। यही हाल शासन, मुख्यमंत्री, डीएम, तहसील दिवस संदर्भ पर भी पड़ रहा है।

लेखपालों से जुडे़ संदर्भ निस्तारित नहीं हो रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं। शुक्रवार को भी लेखपालों का धरना जारी रहा। इस दौरान प्रमोद कुमार शर्मा, राहुल गुप्ता, चुन्नीलाल, हरिओम गौतम, खेमचंद्र, श्याम सिंह, सपन भारद्वाज, गौरी शंकर शर्मा, हजारिया लाल, नितिन चतुर्वेदी, डालचंद्र, चंद्रपाल, सुदर्शन सहाय, राधाकृष्ण शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, वंशीधर आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता कल्याण सिंह यादव और संचालन रमेशचंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें