फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों ने सिंचाई मंत्री के सामने उठाई रजबहा की समस्या

Fri, 15 Dec 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
irrigation - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कासगंज। जिले के रजबहों की शिल्ट सफाई का काम समय से और सही तरीके से न होने के कारण किसान सिंचाई के लिए पानी को लेकर परेशान हैं। ग्रामीणों में सफाई कार्य में अनियमितता को लेकर आक्रोश है। इस मामले को लेकर जिले के विधायकों ने प्रदेश के सिंचाई मंत्री धरम पाल सिंह से मुलाकात कर अनियमितताओं की जानकारी देते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की। मंत्री ने अनियमितताओं की जांच कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि जिले की अनूपशहर ब्रांच रजबहा में पिछले काफी समय से पानी नहीं आया है। रजबाहे की सफाई भी नहीं की गई है। नवाबगंज रजबहा में भी पानी नहीं आ रहा। सिकहरा फतेहपुर माइनर में भी पानी का टोटा है। जिससे दर्जनों गांव में सिंचाई का कार्य प्रभावित है। सिंचाई को लेकर माइनरों में पानी न होने से किसान जगह-जगह मांग उठा रहे हैं। यहां रजबाहे में पानी, सफाई न होने के कारण नहीं पहुंच पा रहा। ऐसी अव्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी को भी मामले की शिकायत की गई।


जिलाधिकारी ने इस मामले में सिंचाई विभाग को सफाई कर रहे ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे। नोटिस देने के बाद अब कुछ स्थानों पर जेसीबी से सफाई शुरू की गई है, लेकिन मानकों के अनुरूप सफाई का कार्य नहीं हो रहा। अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य ने शुक्रवार को लखनऊ में सिंचाई मंत्री धरम पाल सिंह से मुलाकात करके शिल्ट सफाई के कार्य में अनियमितताओं और धांधली की शिकायतें की हैं।
विज्ञापन


सिंचाई मंत्री को सौंपे शिकायती पत्र में सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर सरकार के धन का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया गया। विधायकों का कहना है कि शिल्ट सफाई के कार्य के लिए 50 से 58 फीसदी तक ब्लो टेंडर डालकर मिली भगत से चहेते ठेकेदार को काम दिया गया। उन्होंने सिंचाई मंत्री से टेंडर के आधार पर कार्य पूरा कराए जाने की मांग उठाई। सिंचाई मंत्री ने मामले की जांच पड़ताल कराने का भरोसा दिया है।

कराई गई है फोटोग्राफी : देवेंद्र प्रताप

कासगंज। शिल्ट सफाई के मामले में अमांपुर के विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारी अभी भी सपा सरकार की मानसिकता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे ही ठेकेदारों को ब्लो टेंडर डलवाकर काम दिया है जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी को भी फोटोग्राफी कराकर अनियमितताओं की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें