फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के समझाने पर भी नहीं कराया टीकाकरण

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। बच्चों को रोगों से बचाने वाले टीकाकरण अभियान मिशन इंद्रधनुष प्रशासन की सख्ती के बाद भी पूरा नहीं हो पा रहा है। मोहल्ला निकासा में 158 मुस्लिम परिवार अपने बच्चों का टीकाकरण नहीं कराने की जिद पर अड़े हैं। विभागीय टीम की बात न मानने पर शुक्रवार को तहसीलदार देवेंद्र सिंह ने भी समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन


दरअसल बच्चों को भविष्य में सात जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण किया जा रहा है। जिसमें मोहल्ला निकासा के 158 मुस्लिम परिवार बहिष्कार कर रहे हैं। इसकी सूचना विभाग कई महीनों से देता आ रहा है। अब इस पर एसडीएम छाता डा. राजेंद्र पेंसिया सख्त हुए हैं। शुक्रवार को अभियान के तहत बहिष्कार कर रहे परिवारों को समझाने और टीकाकरण के लिए नगर पालिका को भी निर्देशित किया गया था।

इस सब का भी उन पर कोई असर नहीं हुआ। चिकित्सा प्रभारी डा. स्वतंत्र सक्सेना के अनुसार सभी का वही पुराना रवैया रहा। इसके बाद उन्होंने प्रशासन को अवगत कराया। शुक्रवार शाम तहसीलदार देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया है। वे समाज के प्रमुख लोगों को साथ लेकर परिवारों को समझाने का प्रयास करने में जुटे थे। उन्होंने बताया कि कुछ लोग बात को समझ रहे हैं, अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यदि ऐसा नहीं हुआ तो उनके खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होगी, यह जल्द तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें