सिरसागंज में बवाल की सूचना पर पहुंचा पुलिस बल।
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद/सिरसागंज। निकाय चुनाव की मतगणना का परिणाम आने के बाद सिरसागंज में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों में भिड़ंत हो गई। समर्थकों में मारपीट के बाद पुलिस ने निर्दलीय प्रत्याशी गुरुदत्त सिंह को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव को शांत करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनीं पड़ीं। इसके चलते कई लोग घायल हो गए और पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले दाग कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा।
निकाय चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद पालिका अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी डा. गुरूदत्त के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा था। इसी दौदान भाजपा के विजयी प्रत्याशी सोनी शिवहरे के समर्थक डॉ गुरूदत्त के कार्यालय के सामने राम मंदिर वाली गली में आतिशबाजी करने लगे। इसी को लेकर भाजपा समर्थकों और निर्दलीय प्रत्याशी गुरूदत्त के समर्थकों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने मामले को शांत करा दिया।
इसके बाद भाजपा समर्थकों ने थाने पहुंच कर गुरूदत्त समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की तो पुलिस ने डॉ गुरूदत्त को हिरासत में ले लिया। डॉ गुरूदत्त को हिरासत में लेने से गुस्साए उनके समर्थक थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने से हटाया तो दोनों पक्षों में दोबारा भिड़ंत हुई तो मारपीट और पथराव शुरू हो गया। मारपीट में गुरूदत्त समर्थक श्याम गुप्ता और भाजपा समर्थक निमिश गुप्ता घायल हो गए।
मामले को शांत कराने के लिए पुलिस को लाठियंा भाजनीं पड़ीं। इसके चलते पुलिस के तीन वाहन टूट गए और कई लोग घायल हो गए। पथराव करती भीड़ हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। बवाल बढ़ने की आशंका पर जिले के कई थानों का फोर्स बुला लिया गया।
ा