फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में बंद मकान में धावा बोल कर चोरों ने लाखों रूपए के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात वक्त परिवार शादी-समारोह में भाग लेने दिल्ली गया। परिवार के घर लौटने पर उसे वारदात का पता चला।
मोबाइल पार्टस का कार्य करने वाले आरएसएस के नाम प्रचार प्रमुख अमित गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता का मकान थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला कैलाश नगर में है। विगत बीस नवंबर को अमित गुप्ता मकान में ताला लगा कर परिवार के साथ दिल्ली निवासी एक रिश्तेदार के यहां शादी-समारोह में शिरकत करने गए गए थे। मंगलवार देर रात चोरों ने मेनगेट का ताला चटका दिया।
चोरों ने घर में रखे लाखों रूपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात (सोने की झुमकी, दो अंगूठी, नाक की पिन, बच्चों के सोने के ओम, तीन जोड़ी बिछिया ,चांदी के सिक्के, मोबाइल की तीस चिप, एक मोबाइल, नगदी और कीमती मोबाइल) पर हाथ साफ कर दिया। परिवार को वारदात की जानकारी बुधवार को घर लौटने पर हुई। पीड़ित ने थाना उत्तर पुलिस को तहरीर दी है। एसआो उत्तर लोकेश भाटी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।