फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनरा बैंक की कनेक्टिविटी फेल, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
प्रभावित
विज्ञापन
अलीगंज। केनरा बैंक में विगत एक सप्ताह से कनेक्टिविटी फेल है। इससे उपभोक्ता खासे परेशान है। युवा उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उच्च अधिकारियों से समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


केनरा बैंक में एक सप्ताह से उपभोक्ता पैसे का लेन देन नही कर पा रहे है। कनेक्टिविटी फेल होने के कारण उपभोक्ता काफी परेशान है। युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रखर गुप्ता ने कहा कि केनरा बैंक शाखा में लगभग दो माह से शाखा प्रबंधक नहीं है।

महीने में लगभग बीस दिन कनेक्टिविटी फेल रहती है। इससे किसानों-व्यापारियों को लेन देन में काफी परेशानी होती है। उन्होंने बताया इस संबंध कार्यवाह शाखा प्रबंधक से व्यापारियों और किसानों की समस्याओं से अवगत करा दिया है लेकिन अब तक कोई समाधान नही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने व्यापार मंडल की ओर से उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराने की बात की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें