फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालोनियों में मकान के साथ सेल्फी लेंगे जेई

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। प्राधिकरण की कालोनियों में काम कराने वाले जेई को अपनी मौजूदगी का साक्ष्य देना होगा। इसके लिए मौके पर निरीक्षण करते समय मकान या किसी दूसरे निर्माण के साथ खड़े होकर सेल्फी लेनी होगी। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण में 12 जेई हैं। इनका काम प्राधिकरण की योजनाओं में निरीक्षण का होता है। अवैध निर्माण न हो इसकी निगरानी का होता है। लेकिन धड़ल्ले के साथ अवैध निर्माण हो रहे हैं। प्राधिकरण की कालोनियों में ही गुणवत्ता खराब की शिकायतें गूंज रही हैं। इससे साफ है कि जेई फील्ड में जा ही नहीं रहे। अगर जाते तो काम नजर आता। अब प्राधिकरण की उपाध्यक्ष यशु रुस्तगी ने सभी जेई को निर्देश दिए हैं कि वह निरीक्षण के दौरान सेल्फी डालेंगे। उन्होंने कहां निरीक्षण किया इसका साक्ष्य देना होगा। किसी कालोनी का निरीक्षण करने गए थे या सड़क निर्माण इसकी पूरी रिपोर्ट सेल्फी के साथ पेश करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें