मैनपुरी। देश में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों का अनुपात गिर रहा है। ऐेसे में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम अहम है। अगर बेटी साक्षर होगी तो समाज भी साक्षर होगा। एक पढ़ी लिखी बेटी दो घरों को रोशन करती है। यह बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अजय कुमार सिंह ने कहीं।
विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगरा रोड स्थित नगला रते स्थित एएसके पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर लगा। इसमें प्राधिकरण के सचिव ने कहा सामाजिक जागरूकता के लिए बेटियों का सम्मान और स्वाभिमान बचाए रखना जरूरी है।
स्वस्थ समाज में जनसंख्या कम करें। पर, बेटियों की भ्रूण हत्या नहीं होनी चाहिए। यह अपराध है। इसमें सजा का भी प्रावधान है। महिलाओं की जागरूकता से ही इस पर अंकुश लग सकता है। वहीं नायब तहसीलदार अनुभव चंद्रा यातायात नियमों के पालन का आह्वान किया।
शिविर में डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना, मीडिएटर शैलेंद्री राजपूत, नेहा राजपूत, संजीव यादव, महेंद्र सिंह, श्याम नरायन तिवारी, सुनील यादव, संजीव यादव, बसंत यादव, जितेंद्र, रजत, अनीता देवी, शैलेष यादव, रेनू यादव आदि मौजूद रहीं।