फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपो मार्ट में चमके कांच उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ग्रेटर नोएडा में आयोजित ग्लास एक्सपो मार्ट से सुहाग नगरी के निर्यातकों को अच्छे आर्डर मिलने की उम्मीद है। पूरी दुनिया से एक्सपो मार्ट में जितनी संख्या में विदेशी ग्राहकों ने दस्तक दी उससे लग रहा है कि सुहाग नगरी के निर्यातकों को डेढ़ से दो अरब तक के आर्डर मिल जाएंगे। बाजार में जीएसटी का भी असर दिखा। ग्लास हैंडीक्राफ्ट आइटमों की दरों को लेकर मोलभाव करने की स्थिति दिखाई दी।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा में 12 अक्तूबर से आयोजित किए गए एक्सपो मार्ट का सोमवार को अंतिम दिन रहा। दुनिया के कई देशों के लोगों ने दस्तक दी। विश्व बाजार के लिए एक्सपो मार्ट एक बड़ा मंच है। सुहाग नगरी के कांच के उत्पादों और कलात्मक हैंडीक्राफ्ट के आइटमों ने चमक बिखेरी। कांच के हैंडीक्राफ्ट आइटमों का निर्यात करने वाले यहां करीब 125 निर्यातक हैं। इनमें से करीब 100 निर्यातक एक्सपो मार्ट में अपने-अपने उत्पाद लेकर पहुंचे थे।

एक्सपोमार्ट में अमेरिका, नीदरलैंड, जर्मनी, डेनमार्क, ब्राजील, स्पेन, अफ्रीका सहित दुनिया के कई देशों से लोग पहुंचे। सुहाग नगरी के उत्पाद कैंडल, कैंडल स्टैंड, जार, डेकोरेशन के आइटम, ब्रास लाइट, एंटीक ग्लास ब्रास आइटमों ने विदेशी ग्राहकों को लुभाया। विदेशों से आने वाले लोगों ने यहां के उत्पादों के नमूने और फोटो भी लिए।
विज्ञापन


खास तौर से वर्ष 2018 के लिए क्रिसमस, ईस्टर और नई साल के लिए कांच के उत्पादों को देखा। एक्सपो मार्ट में मुरादाबाद के आइटमों ने भी विदेशी ग्राहकों को लुभाया। निर्यातकों के अनुसार इस बार बाजार कुछ उठान दिखाई दिया है और उम्मीद से फिरोजाबाद के निर्यातकों को डेढ से दो अरब तक के आर्डर मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें