फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कंपनी बना कर बसपा नेता से लाखों ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। फर्जी कंपनी बनाकर बसपा नेता से पिछले तीन वर्षों में लाखों रुपया उनके ही एक साथी ने ठग लिए। बसपा नेता की तहरीर पर कंपनी के डायरेक्टर सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

थाना उत्तर के मोहल्ला जैन नगर निवासी बसपा ब्राह्मण भाईचारा कमेटी के जिलाध्यक्ष रहे राकेश शर्मा टाइगर ने थाना उत्तर में दर्ज कराए अभियोग में कहा है कि उनके कुछ साथियों में मुनाफे की बात कहते हुए ध्रुव ऑप्टीकल फाइवर कंपनी में निवेश के लिए एक बार नौ लाख रुपये का आरटीजीएस कराया। इसके बाद चेक के माध्यम से करीब 20 लाख रुपया ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन आज तक एक भी रुपया वापस नहीं किया। मामले में बसपा नेता ने थाना जसराना के नगला जाट निवासी एलबी पाठक,खैरगढ थाना क्षेत्र के नयाबांस निवासी कृष्णकांत शर्मा उर्फ सोनू के साथ-साथ अवध किशोर,विशाल इशाक,बजीर एवं दिल्ली के गोविंदपुरी क्षेत्र के निवासी डा.जानकी प्रसाद के खिलाफ धोखाधड़ी करके धनराशि को हड़पने एवं रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी के आरोप में रिपोर्र्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें