फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना देने से कतरा रहे ग्राम पंचायत अधिकारी

विज्ञापन
Audi Traffic Lights information
विज्ञापन
एटा। घोटालों की कलई न खुल जाए, इसके लिए ग्राम पंचायत अधिकारियों ने नई मनमानी शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत अधिकारियों ने जांच से बचने के लिए अब सूचना देने से कतराना शुरू कर दिया है। शासन स्तर से नाराजगी जताने के बाद बीडीओ जैथरा ने नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने बीते दिनों जैथरा विकास खंड के गांव धुमरी, तरगवां, मजराजात जैथरा, खिरिया नगर शाह, सरौंठ, पछायां, सरौंठ पुवांया, हरसिंहपुर, खरसेला, बरौलिया ग्राम पंचायत में वर्ष 2015-16 और वर्ष 2016-17 में विकास कार्यों मेें घालमेल और गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए शासन स्तर पर शिकायत की थी। इसके बाद शासन ने सभी ग्राम पंचायतों की जांच अधीक्षण अभियंता निर्माण मंडल, जलनिगम अलीगढ़ को सौंपी। जांच अधिकारी ने ग्राम पंचायतों से जांच के लिए सभी ग्राम पंचायतों से दोनों वर्षों की सूचना तलब की। इसके लिए खंड विकास अधिकारी जैथरा को पत्र लिखकर सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा। बीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारियों से सात अक्तूबर तक सूचनाओें को निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, लेकिन किसी ने भी रुचि नहीं दिखाई।
इसे लेकर जब जांच अधिकारी की ओर से नाराजगी जताई गई, तो बीडीओ ने सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बीडीओ जैथरा आरके शुक्ला ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारियों से सूचनाएं मांगी गई हैं। अभी तक किसी ने भी सूचना उपलब्ध नहीं कराई है। ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश देकर सूचना मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायत अधिकारियों को देनी है सूचनाएं
विश्राम सिंह यादव, रवि कुमार, अवधेश कुमार, जसवंत सिंह, मुकेश कुमार, अविजीत कुमार, आशीष कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें