फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी रोस्टिंग तो कभी अघोषित बिजली कटौती

विज्ञापन
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
मैनपुरी/बेवर/कुरावली। प्रदेश सरकार के भरपूर बिजली के दावे जिले में हवाई साबित हो रहे हैं। कभी रोस्टिंग तो कभी अघोषित कटौती लोगों को रुला रही है। बिजली की अघोषित और अनियमित आवाजाही से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार की रात शहर में बिजली की रात भर आवाजाही बनी रही। पूरी रात लोग गर्मी से परेशान रहे हैं। रात नौ बजे के बाद इमरजेंसी रोस्टिंग के नाम एक घंटे तक कटौती की गई। बाद में बिजली की आवाजाही बनी रही। बेवर में भी बिजली व्यवस्था बदहाल है। बिजली सुचारू देने की लोग मांग कर रहे हैं।

लोग विधायक से लेकर अधिकारियों तक से शिकायत कर चुके हैं। एक बार तो व्यवस्था में सुधार हुआ लेकिन अब रोस्टिंग के नाम पर घंटों कटौती की जा रही है। पेयजल संकट के साथ साथ बिजली उपकरण शोपीस बने हुए हैं।
विज्ञापन


चेयरमैन सरितकांत भाटिया, बबलू चौहान, अंकुल गुप्ता, गांधी दुबे, सेठ यादव, सुमित दुबे, त्यागी सिंह, जीतू गुप्ता, गौरव भारद्वाज, अजय शर्मा, गोपाल माहेश्वरी आदि ने बिजली आपूर्ति सुचार कराने की मंाग की है।

कुरावली में भीषण गर्मी के दौरान बिजली विभाग द्वारा की जा रही रात दिन बिजली की अघोषित कटौती से क्षेत्र के लोग खासे परेशान हैं। सोमवार को सुबह से पड़ रही भीषण गर्मी तथा उमस से लोग परेशान रहे। बिजली की अघोषित कटौती ने अधिक परेशान कर दिया। भीषण गर्मी में मच्छरों से लोग परेशान हैं।

बमुश्किल सात से आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। चेयरमैन अभिलाख सिंह राठौर, ब्लाक प्रमुख शैलेंद्र सिंह राठौर, हरीश सोलंकी, राजेंद्र सिंह, राहुल राठौर आदि ने बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें