फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान का कारवां चक्र तीर्थ पहुंचा

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सोरों(कासगंज)।
विज्ञापन

अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ द्वारा चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान के अंतिम दिन 500 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर तीर्थस्थल बनाओ अभियान को अपना समर्थन प्रदान किया।
संघ के संयोजक भूपेश शर्मा के नेतृत्व में टीम शुक्रवार को चक्रतीर्थ बाजार पहुंची। जहां अभियान के बारे में लोगों को जानकारी दी। लोगों ने उत्साह से अभियान में भाग लिया। अब तक कुल 5000 से अधिक लोग हस्ताक्षर करके इस अभियान के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद कर चुके हैं। अब यह हस्ताक्षरयुक्त बैनर शीघ्र ही जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक तीर्थ वासियों की मांग प्रभावी ढंग से उठाने के लिए विधायकों व सांसदों से मिलकर तीर्थस्थल बनाने के जनप्रतिनिधियों के संस्तुति पत्र लिए जाएंगे। हस्ताक्षर अभियान को अपना समर्थन देने वालों में कमल तिवारी, गोविंद शर्मा, रवि तिवारी, भविष्य चौधरी, कुलदीप मास्टर, अनिल तिवारी, कृष्णा प्रसाद, रितेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अक्तूूबर से शुरू होगा पोस्टकार्ड अभियान
सोरों । अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ पोस्टकार्ड अभियान चलाकर तीर्थस्थल बनाने के एक लाख अनुरोध पत्र प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजने का अभियान 2 अक्तूूबर से शुरू करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें