फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
कासगंज। विवाहिता की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। मामले की जानकारी पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। पिता ने विवाहिता के पति सहित अन्य ससुरालीजनों को दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव नगला सैया निवासी वीरेश का विवाह तीन वर्ष पूर्व फिरोजाबाद, एक के नगला गड़रिया निवासी लक्ष्मी के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही विवाहिता को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जा रहा था।

शनिवार को लक्ष्मी का शव फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी लक्ष्मी के परिवारीजनों को दी।

सूचना पर लक्ष्मी के परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले में लक्ष्मी के पिता ने पति वीरेश सहित सास सावित्री देवी, जेठ गजेंद्र, जिठानी इंद्रवती, ननद राजकुमारी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने पति व ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें