फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का तार घर में गिरा, चपेट में आई गाय मरी

विज्ञापन
गाय के मरने से नाराज लोग नारेबाजी करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन के समीपवर्ती गांव सुनरख में शुक्रवार देर रात हाईटेंशन लाइन का तार तेज आवाज के साथ टूटकर कैलाश सिंह बघेल के घर पर गिर गया। इससे घर के आंगन में बंधी गाय तार की चपेट में आ गई और गाय ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह ग्रामीणाें ने विद्युत विभाग की लापरवाही के विरोध में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए घराें के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन को हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण मुकेश बघेल, अनिल सिंह, विनोद यादव, देवेंद्र सिंह, शंकर कुमार तिवारी, जीतेंद्र सिंह, दिलीप ठाकुर, सोहन सिंह, संतोषी, शंकर बघेल, तेजवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, रमेश, अर्जुन सिंह, प्रताप सिंह, चंदन सिंह आदि का कहना था कि गांव सुनरख के करीब 50 से अधिक परिवार हाईटेंशन लाइट के नीचे मौत के साये में जीवन गुजार रहे हैं। कई बार विद्युत विभाग को इस बारे में बताया गया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें