फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपन्न हुआ कांग्रेस कमेटी के चुनाव

विज्ञापन
चयनित नेता
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के लिए यश पैलेस में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव निर्विरोध रूप से हुआ। वर्तमान जिलाध्यक्ष एवं शहर कमेटी अध्यक्ष फिर से चुन लिए गए। चुनाव संपन्न होते ही विजेता रहने वाले सभी पदाधिकारियों का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
जिला एवं शहर कमेटी के चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी गिरधारी दुबे के समक्ष प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। वर्तमान जिलाध्यक्ष शशिलता चौहान ने जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन पर दादा रविंद्र प्रस्तावक रहे। जिला उपाध्यक्ष पद के लिए नरसिंह के नामांकन पर सत्यप्रकाश सोलंकी ने प्रस्ताव किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए राजीव सिंह के नामाकंन पर राजवीर सिंह राना ने प्रस्ताव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कमेटी चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष तरुण शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद के लिए अमित वशिष्ठ एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए महेंद्र पाल सिंह ने अपने नामांकन दाखिल किए। इन पदों पर अन्य कोई नामांकन दाखिल नहीं हुए। इससे सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी को निर्वाचित घोषित किया। इस दौरान सत्यप्रकाश गुप्ता, सुरेश चंद्र पटियात, बालकृष्ण दुबे, फारूख कुरेशी, मनोज पांडे, जिया अहमद, मोहन बाबू तिवारी, सत्यनरायन उपाध्याय, शशिबाला गुप्ता, श्यामबाबू चंचल, राकेश वाल्मीकि, राज कपूर वाल्मीकि, छंबन सिंह लोधी, रामसिंह वैद्य, अजय विसारिया, कबीर प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें