फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में दमा पीड़ित तीन मरीजों की मौत

विज्ञापन
दमा के मरीज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम की मार दमा रोगियों पर भारी पड़ रही है। दमा रोग से पीड़ित मरीजों की हालत बिगड़ रही है। अचानक मौसम में बदलाव के बाद तीन दिनों में दमा के मरीजों की संख्या बढ़ चली है।

बरसात थमी और रात के समय मौसम में पड़ रही ओस ने अचानक दमा से पीड़ित मरीजों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। जिला अस्पताल में दमा से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पिछले तीन दिन में दमा से पीड़ित होने पर तीन मरीजों की मौत हुई है, जबकि 15 मरीजों को भर्ती कराया गया है। मंगलवार को भी जिला अस्पताल में दमा से पीड़ित 31 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


फिजीशियन डॉ. धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि जिन मरीजों की मौत हुई है, वे अंतिम समय में जिला अस्पताल पहुंचे थे। उनकी जांच की प्रक्रिया पूरी होती इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। उनमें दमा के लक्षण पाए गए थे।
विज्ञापन



वहीं सीएमओ डा. अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मौसम बदल रहा है ऐसे में दमा के रोगियां की संख्या बढ़ सकती है। अस्पतालों में उपचार की पर्याप्त व्यवस्था है। मरीजों को बदलते मौसम में बचाव रखना होगा। कूलर का पानी बंद कर दें। घास आदि को बदल दें। घरों में साफ-सफाई का ध्यान दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें