फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए भारत का 2022 तक हो जाएगा निर्माण

विज्ञापन
सोच में परिवर्तन से होगा नए भारत का निर्माण: डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। भारत छोड़ो आंदोलन इतिहास में मील का पत्थर है। महात्मा गांधी के करो या मरो से प्रेरित होकर हर हिंदुस्तानी ने भारत मां को आजादी दिलाने का संकल्प लिया। आंदोलन की 75 वीं वर्षगांठ पर जन आंदोलन में शामिल हर सेनानी को नमन करना जरुरी है। यह बातें जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव ने कहीं।

श्रीदेवी मेला के नुमाइश पांडाल में जिला पंचायत स्तरीय पंचायत सम्मेलन में उन्होंने कहा हम सब संकल्प लेकर कंधे से कंधा मिलाकर नए भारत का निर्माण करें। मिशन अंत्योदय के तहत 2022 तक नए भारत के निर्माण का प्रण करें।
विज्ञापन


स्वच्छ, भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त, संप्रदाय मुक्त, जातिवाद मुक्त भारत बनाने, अपना गांव उन्नत गांव बनाने, हर गरीब को घर दिलाने, हर गांव को वृक्षों से आच्छादित करने, हर गांव तक सड़क, स्वयं सहायता समूह बनाने का संकल्प लें। विधायक सोबरन सिंह यादव ने कहा राजनीति को व्यवसाय नहीं बनाना चाहिए।

चाहे जो धर्म, जाति हो, यदि देश के काम न आए तो तुम अपराधी हो। पंचायत में बैठकर ईमानदारी की बात करना प्रजातंत्र को मजबूत करना होगा। विधायक ब्रजेश कठेरिया ने कहा दलगत भावना से हटकर गरीब व्यक्ति की सहायता करें। सीडीओ विजय कुमार गुप्ता ने कहा प्रधान उपलब्ध धन का सदुपयोग करें।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के लिए पात्रों की सूची बीडीओ को प्रधान दे दें। पूजा एंड पार्टी के कलाकारों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, समाज की कुरीतियों को दूर करने का लोेकगीत एवं भजन के माध्यम से संदेश दिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुजेश प्रताप यादव, अपर मुख्य अधिकारी, ब्लाक प्रमुख, प्रधान, बीडीसी सदस्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें