मथुरा। एक सप्ताह पूर्व मुजफ्फरनगर में दुर्घटनाग्रस्त हुई उत्कल एक्सप्रेस गुरुवार को ट्रैक पर आ गई। ट्रेन से उन दस कोच को हटा दिया गया है जो हादसे में खराब हो गए थे। इस ट्रेन को पुरी भेज दिया गया है।
एक सप्ताह पूर्व कलिंग उत्कल एक्सप्रेस मुजफ्फरनगर के खतौली में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई थी। इस ट्रेन से उन सभी बोगियों को हटा दिया है जो जर्जर हो गई थीं। गुरुवार की दोपहर तीन बजे कलिंग उत्कल एक्सप्रेस के खाली डिब्बे मथुरा जंक्शन से गुजरे। 12 डिब्बों की यह ट्रेन पुरी गई है।