फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ैत के आश्रम पद्धति विद्यालय में आग, बच्चों में चीख पुकार

विज्ञापन
आश्रम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जसराना। पैढ़त गांव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय के स्टोर रुम में आग लग गई। आग लगते वही पढ़ने वाले छात्रों में चीखपुकार मच गई। विद्यालय से आग का धुआं और लपटें निकलने के अलावा बच्चों के चीखने की आवाज सुन टीचर्स और स्टाफ स्टाफ ने आग पर काबू पाते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


आग की सूचना पर तहसीलदार के साथ जसराना एवं एका थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग के कारण बड़ा नुकसान नहीं होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई गई है।

थाना एका के गांव पैढ़त में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बच्चों को निशुल्क आवासीय शिक्षा दी जाती है। वर्तमान में विद्यालय में 330 बच्चे पढ़ते हैं। रविवार सुबह 8.15 बजे बच्चे नाश्ता कर रहे थे कि अचानक भोजनालय के पास स्टोर रुम से धंआ निकलने के आग की लपटें उठने लगी।
विज्ञापन


धुंआ निकलते देख बच्चों ने चीखना चिल्लाना शुरु कर दिया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद अध्यापक और सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर पानी डाला और बच्चों को बाहर निकाला। ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी।

तहसीलदार जसराना वीसी पटेल मौके पर पहुंचे और प्रधानाचार्य प्रेमपाल सिंह से घटना की जानकारी ली। प्रधानाचार्य प्रेमपाल सिंह ने बताया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। आग के कारण दस हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों ने बताया कि आग लगने से वे डर गए थे। आग के कारण कोई बडा नुकसान नहीं होने पर सभी ने राहत की सांस ली है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें