फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा सात के विद्यार्थियों को नहीं मिली गणित की किताब

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शैक्षणिक सत्र 2017-18 का चौथा महीना चल रहा है। सितंबर में सत्र परीक्षा होनी है। लेकिन परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा सात के विद्यार्थियों को अभी तक गणित की किताब नहीं मिली है। प्रकाशक ने जिला मुख्यालय पर किताबें भेजी ही नहीं हैं।
विज्ञापन


स्कूलों में शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए शिक्षकों की तस्वीर मोबाइल नंबर और शैक्षणिक योग्यता के साथ दीवारों पर लगवाई गई है। अधिकारियाें को स्कूल गोद दिए गए हैं। निरीक्षण का शेड्यूल बनाया गया है। लगातार रिपोर्ट मंगाई जा रही है। जबकि पठन-पाठन के लिए सर्वाधिक उपयोगी पाठ्यपुस्तकें ही विद्यार्थियाें को नहीं उपलब्ध कराई जा सकी हैं। चालू सत्र में पुस्तकों के वितरण के लिए 15 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी।

अधिकतर किताबें अंतिम तिथि बीतने के बाद ही विद्यार्थियाें तक पहुंचीं। कक्षा सात गणित की एक भी किताब किसी भी स्कूल में नहीं भेजी गई है। कक्षा सात में 21 से 22 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुकावर, सैंया के इंचार्ज प्रधानाध्यापक और शिक्षक संघ के जिलामंत्री बृजेश दीक्षित का कहना है कि इस बार माहवार पाठ्यक्रम का विभाजन किया गया है। व्यवस्था की गई है कि सत्र परीक्षाआें में निर्धारित पाठ्यक्रमों से ही सवाल पूछे जाएंगे। गणित की किताबें न मिलने से पाठ्यक्रम के हिसाब से पढ़ाई नहीं हो पा रही है। सत्र परीक्षा देने में विद्यार्थियों को दिक्कत होगी।

प्रकाशक को कई बार नोटिस दिया जा चुका है। विभाग के उच्च अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है। दो-तीन दिन में कक्षा सात की पूरी किताबें आ जाएंगी। तत्काल इनका वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन

- अर्चना गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें